खबर का असर
नहीं मिल रहा है रिस्पांस
जबलपुर: देश के पहले पिंक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्र चार पर बने एक स्टेशन एक उत्पाद का काउंटर आखिरकार कई महीनो बाद बुधवार को खुला। बता दें कि प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर यात्रियों के खरीददारी करने के लिए बनाए गए एक स्टेशन एक उत्पाद का काउंटर पिछले कई महीनो से बंद पड़ा था। जिसके चलते जबलपुर एवं आसपास की प्रसिद्ध चीजों से यात्रीगण वंचित रह जाते थे।
इसपर नवभारत द्वारा प्रकाश डालते हुए 08 फरवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की और खबर पर संज्ञान लेते हुए रेलवे अधिकारियों ने एक स्टेशन एक उत्पाद के काउंटर के बंद होने पर संज्ञान लेते हुए इसे वापस शुरू करवाया। जिसके चलते यात्रीगण अब यहां की प्रसिद्ध चीजों से रूबरू हो सकेंगे। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि एक स्टेशन एक उत्पाद के काउंटर में जैसा रिस्पांस मिलना चाहिए वैसा मिल नहीं रहा है जिसके चलते यह कई बार बंद भी रहा आता है।
