
जबलपुर। नागपुर मार्ग पर टोल गेट के पास बरगी अंतर्गत राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ टीम पर हाईवा चढ़ाने के लिए गुर्गों को उकसाने वाले आरोपी रोहित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया है।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 जनवरी को खनिज व राजस्व अमले की सयुंक्त कार्यवाही दौरान 3 हाईवा वाहनों को बरगी थाने ले जाने के दौरान जबलपुर नागपुर मार्ग पर टोल गेट के कुछ दूर पहले रोहित जैन अपने साथियों के साथ पहुंचा, अपने काले रंग के फार्चुनर वाहन को जप्त शुदा वाहन के सामने खड़ा कर दिया था और वाहनों को मौके पर रोक कर संयुक्त टीम से अभद्रता कर टीम के ऊपर हाईवा चढ़ा देने के लिए अपने हाईवा ड्राईवर को बोला था।
