अहमदाबाद, 31 जुलाई (वार्ता) नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट (आरईआईटी) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पांच अगस्त को खुलेगा।
कंपनी की ओर से गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा है कि नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट ने अपने इश्यू के लिए प्रति यूनिट कीमत 95 से 100 रुपये के बीच तय की है। ये ग्रॉस एसेट वैल्यू (जीएवी) के आधार पर भारत का सबसे बड़ा आरईआईटी है। लिस्टिंग के बाद सबसे अधिक ज्योग्राफिकली डायवर्स ऑफिस आरईआईटी होगा। आईपीओ खुलने की तारीख पांच अगस्त मंगलवार है और बंद होने की तारीख गुरुवार सात अगस्त है। न्यूनतम बोली का आकार 15,000 रुपये है, जो न्यूनतम निवेश राशि है।
एंकर इनवेस्टर और स्ट्रैटेजिक इनवेस्टर के अलावा अन्य निवेशक कम से कम 150 यूनिट्स के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 150 यूनिट्स के गुणकों में बोली बढ़ा सकते हैं। इसमें नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट द्वारा 4,800 करोड़ रुपये तक की नई यूनिट्स जारी की जाएंगी।
Next Post
शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 24,800 अंक से नीचे उतरा
Thu Jul 31 , 2025
मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क और जुर्माना लगाने की घोषणा के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली हावी रही, हालाँकि रुपये में आयी मजबूती ने बाजार को ज्यादा नहीं गिरने दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 296.28 अंक […]

You May Like
-
7 months ago
दिवरी अमगवा में उल्टी–दस्त का कहर, कई ग्रामीण बीमार
-
12 months ago
साढ़े चार साल की बच्ची का अपहरण कर हैवानियत
