महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं किंजल दवे और मोनल गज्जर

उज्जैन: प्रसिद्ध गुजराती लोकगायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने रविवार प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में सहभागिता की तथा ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर में दर्शन के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने दोनों कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान किया। महाकाल के दरबार में पहुंचकर किंजल दवे और मोनल गज्जर ने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

Next Post

एसपी दफ्तर के सामने बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई

Sun Jun 7 , 2026
सिंगरौली: एसपी दफ्तर के सामने आज दोपहर एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। जहां कार में आग लग गई, लेकिन पुलिस कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार माजन मोड़ के तरफ से बैढ़न की ओर आ रही कार वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडजी 6438 […]

You May Like