दिल्ली में संधू सहित भाजपा के विभिन्न नेताओं ने किया योगाभ्यास

नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को यहां दिल्ली के उप-राज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित विभिन्न नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर योगाभ्यास किया। श्री सिंह ने पूर्वी दिल्ली के यमुना खेल परिसर में योगाभ्यास किया। उनके साथ श्री मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, उप महापौर डॉ. मोनिका पंत और शाहदरा ज़िला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा सहित काफी संख्या लोगों ने योगाभ्यास किया।

वहीं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित जैन मार्केट में योगाभ्यास किया। इसी तरह से गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल और दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी जामा मस्जिद के पास आयोजित योगाभ्यास में हिस्सा लिया। वहीं, नयी दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर स्थित सेंट्रल पार्क में सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और भाजपा के नयी दिल्ली के जिलाअध्यक्ष रविंदर चौधरी सहित काफी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा दिल्ली भाजपा के महासचिव विष्णु मित्तल ने मादीपुर में योगाभ्यास किया।

Next Post

स्टोरिया और इंग्लिश अवन पर भ्रामक दावों के लिए उपभोक्ता प्राधिकरण ने लगाया जुर्माना

Sun Jun 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जून (वार्ता) केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने खाद्य उत्पादों के संबंध में “100 प्रतिशत” शब्द के भ्रामक इस्तेमाल और कारोबार में अनुचित तरीके अपनाने के लिए दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें स्टोरिया फूड्स […]

You May Like