
ब्यावरा। थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 महीनों से फरार एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घोषित दो हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया. घटना 12 अप्रैल की है. एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता के साथ थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट किया कि राजगढ़ उर्स से घर की और लौटते वक्त नाबालिग फरियादिया के साथ आरोपी गिरिराज पिता कालूसिंह तंवर निवासी ग्राम भैनपुरा द्वारा बलात्कार किया गया, जिस पर थाना कोतवाली राजगढ़ में धारा 96, 65(1), 351(3), बीएनएस एवं धारा 3, 4(2) पॉक्सो एक्ट 2012 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. थाना कोतवाली से टीम गठित कर लगातार दबिशें दी जा रही थी. आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कई बार प्रयास किए गए, किंतु वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा. थाना प्रभारी मंजू मखेनिया व टीम ने मुखबिर तथा साइबर की मदद से 07 सितम्बर को राजगढ़ बस स्टैंड पर उक्त आरोपी को हिरासत में लिया. आरोपी बाईक पर बैठा हुआ है और कहीं भागने की फिराक में था. आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु सत्र न्यायालय राजगढ़ द्वारा पूर्व के एक प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था.
