पुलिस ने किया बलवा ड्रिल, डायल 112 स्टाफ को मिली नई ट्रेनिंग

छतरपुर। आज शुक्रवार को पुलिस की ओर से बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान नई डायल 112 गाड़ियों के स्टाफ को गाड़ियों में उपलब्ध नई सुविधाओं और आधुनिक उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई।

ड्रिल में दिखा पथराव से लेकर फायरिंग तक का अभ्यास

छतरपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित इस अभ्यास में दो टीमें बनाई गई थीं। दोनों टीमों ने बारी-बारी से विपरीत परिस्थितियों और आकस्मिक घटनाओं से निपटने की तैयारी दिखाई। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने पथराव, लाठी चार्ज, फायरिंग और अश्रु गैस फायरिंग जैसी स्थितियों को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण लिया।

सैकड़ों अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

इस मौके पर छतरपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि शांति व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभ्यास बेहद जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि नई डायल 112 सेवा में मौजूद उपकरणों और सुविधाओं का सही उपयोग तभी संभव है जब पुलिस और डायल 112 की टीम एक लय में काम करे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह बलवा ड्रिल आयोजित की गई थी।

Next Post

रीवा एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री 

Fri Sep 19 , 2025
रीवा। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का रीवा एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा विधायक देवतालाब गिरीश गौतम ने मुख्यमंत्री जी की अगवानी की। इसके बाद मुख्यमन्त्री चाकघाट के लिए रवाना हो गये। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like