भोपाल मेट्रो में सुरक्षित सफर की तैयारी: NDRF और सिविल डिफेंस ने दी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल के सुभाष नगर मुख्यालय पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आपदा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिससे आपदा की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा की जा सके. यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एवं सिविल डिफेंस की टीम द्वारा दिया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेट्रो के सुरक्षा अधिकारियों, सुरक्षा स्टाफ एवं मेट्रो ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस टीम को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तकनीकों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने, भूकंप, तकनीकी खराबी, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार, यात्रियों की सुरक्षित निकालना और समन्वित कार्यप्रणाली के बारे में व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई.

Next Post

ओलावृष्टि से तबाही: कमिश्नर ने किया दौरा, जल्द मुआवजे का भरोसा

Wed Apr 8 , 2026
बनखेड़ी। नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने बुधवार को ओलावृष्टि प्रभावित ग्राम डंगरहाई और धडाव पड़ाव का दौरा कर फसल व मकान क्षति का जायजा लिया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर गेहूं, तरबूज और खरबूज की फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया तथा किसानों से सीधा संवाद कर […]

You May Like

मनोरंजन