
जबलपुर। शहर शीतलहर की चपेट में है। दरअसल उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं कड़ाके की ठंड से ठिठुरा रही है। शुक्रवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। दिन चढऩे के साथ सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दिन में ठंड से राहत रही लेकिन रात में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 86 और शाम को 57 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं दो से तीन किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर, लगभग 232 किमी/घंटे की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाए बह रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक टूफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई उत्तर में विस्तृत है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
