पूर्व सांसद नकुलनाथ ने की महाकुंभ से लाए गए गंगाजल की पूजा-अर्चना

छिंदवाड़ा:पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शनिवार को शिकारपुर स्थित अपने आवास पर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से लाए गए गंगाजल की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रयागराज जाने का अवसर मिला।

मैं पहले भी हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा में स्नान कर चुका हूँ, लेकिन पिछले सप्ताह प्रयागराज का अनुभव अद्भुत था। गंगा स्नान के बाद मुझे बहुत शांति का अनुभव हुआ। मेरी इच्छा थी कि इस पवित्र गंगाजल से छिंदवाड़ा के सभी मंदिरों में भगवान के चरणों का अभिषेक हो। मुझे खुशी है कि आज यह इच्छा पूरी हुई.

Next Post

सुगमता के लिए हजारों पुराने कायदे-कानून खत्म किए, किसी को पहले ध्यान नहीं था : मोदी

Sat Mar 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भारत में जीवन और कारोबार में सुगमता के लिए हजारों की संख्या में नियम-कायदे खत्म किए हैं, जो समय के साथ पुराने पड़ गए थे, पर आश्चर्य है कि उनकी सरकार से पहले किसी ने इसकी […]

You May Like