अमरकंटक में भगवत शरण माथुर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अमरकंटक, जिला अनूपपुर में स्वर्गीय भगवत शरण माथुर की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माथुर जी के जीवन, उनके संगठनात्मक योगदान और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवत शरण माथुर का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

आयुष्मान प्रधानमंत्री: जन आरोग्य 'ऑटो-अजूडकेशन हैकाथॉन' के लिए आवेदन आमंत्रित

Mon Apr 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने सोमवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम जेएवाई) के अंतर्गत ‘ऑटो-अजूडकेशन हैकाथॉन 2026’ में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह हैकाथॉन स्वास्थ्य बीमा दावों के निपटान को तेज, सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य […]

You May Like