ग्वालियर: अपह्त बालक शिवाय बदमाशों के चंगुल से मुक्त होने के बाद आज मध्य रात्रि सकुशल सीपी कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचकर माता पिता की गोद में पहुंच गया है। बालक के पिता राहुल गुप्ता ने ईश्वर का, जन जन का, मीडिया व सोशल मीडिया का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि आज लगा कि संपूर्ण जन आज हमारे परिवार का सदस्य बनकर खड़ा था। उन्होंने कहा कि सभी की दुआ ईश्वर ने सुनी जिन्होंने भी तिनका मात्र का सहयोग किया सभी को हृदय से साधुवाद मानते हैं।
