दो मासूमों का अपहरण कर भाग रहा था यह शख्स, सागर नाका चौकी पुलिस ने पकड़कर बल्देवगढ़ पुलिस को किया सुपुर्द

दमोह:एक युवक टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र से दो मासूमों को गुरूवार सुबह झूठ बोलकर अपहरण कर भाग रहा था, जिनकी तलाश साइबर सेल और भी माध्यम से की जा रही थी, जहां पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सागर नाका चौकी प्रभारी नीतीश कुमार जैन और उनकी टीम ने उन दोनों मासूम सहित युवक को दमोह के बनगांव से पकड़ लिया और सागर नाका चौकी लाया गया, साथ ही बल्देवगढ़ पुलिस को सूचित किया गया. बताया कि दो मासूम बच्चियों में एक 10 साल की बच्ची और एक 12 वर्ष की बच्ची ने बताया कि यह पकड़े गए युवक मेरे घर आए और बोला कि मम्मी की तबीयत खराब है, जल्दी अस्पताल चलो.

इसी कारण हम दोनों आ गए, यह युवक उन दो लड़कियों को कहां ले जा रहा था, क्या करने वाला था. इसकी जांच पड़ताल बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा गंभीरता से की जा रही है. सागर नाका चौकी पुलिस ने उन दोनों बच्चियों और युवक को बल्देवगढ़ से आए प्रधान आरक्षक हरिंद्र सिंह तोमर, मुकेश सिंह और आरक्षक अनुज सहित महिला आरक्षक को सुपुर्द किया. दोनों बच्चियों व आरोपित को तलाश करने में विशेष योगदान चौकी प्रभारी नीतीश कुमार जैन, प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव, प्रेमदास बैरागी, राजेंद्र शुक्ला, आरक्षक शहवाज,आरक्षक गौरव,आरक्षक दीप चंद्र, सैनिक महिला गीता सहित पुलिस का योगदान रहा.

Next Post

नकली ब्रांडेड सिगरेट बनाने की फैक्ट्री पर छापा, लाखों की सामग्री जब्त

Fri Feb 14 , 2025
इंदौर:बाणगंगा पुलिस ने क्षेत्र के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में नकली ब्रांडेड सिगरेट बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर लाखों रुपये की नकली सिगरेट जब्त की. बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि एलोरा टोबैको कंपनी और उसके डायरेक्टरों पर कॉपीराइट अधिनियम 1957, बीएनएस की धारा 345(3), और ट्रेडमार्क […]

You May Like