पाम ऑयल और गेहूं सस्ता; दालें महंगी

नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव के मुकाबले आवक अधिक होने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम ऑयल के साथ ही गेहूं सस्ता हो गया जबकि मांग निकलने से दालें महंगी हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा सप्ताहांत पर 243 रिंगिट लुढ़ककर 4458 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.39 सेंट की तेजी के साथ 46.80 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान पाम ऑयल में 366 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले सप्ताह के स्तर पर पड़े रहे।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 15751 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 18681 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 15201 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13553 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 16849 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

 

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 10.9 अरब डॉलर बढ़कर 676.3 अरब डॉलर पर

Sun Apr 13 , 2025
मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से 04 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.9 अरब डॉलर उछलकर 676.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इसके पिछले […]

You May Like