चौरिया कुर्मी समाज महासंघ का सम्मान समारोह 26 अक्टूबर को

इटारसी। साईं कृष्णा रिजॉर्ट में चौरिया कुर्मी समाज महासंघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष नवीन पटेल ने घोषणा की कि 26 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। सचिव गिरधारी चौरे ने बताया कि इस वर्ष समारोह के साथ सात दिवसीय सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती महोत्सव भी मनाया जाएगा। समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सैनिकों, समाजसेवियों, युवाओं और समाज विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में बी. के. पटेल, पुरूषोत्तम पटेल, शीतल चौधरी, रामकिशोर चौरे और रामप्रसाद बरकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

विद्याभारती के जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में विविध प्रस्तुतियां

Mon Sep 15 , 2025
इटारसी। सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल, मालवीयगंज में विद्याभारती द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन हुआ। इसमें जिले के 08 विद्यालयों के 167 से अधिक प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, नाटक, चित्रकला, रंगोली, वादन, प्रश्नमंच सहित 19 विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उद्घाटन एच. […]

You May Like