एनीमिया बीमारी की रोकथाम जागरूकता से संभवः पटेल

इंदौर: समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय एनीमिया जागरूकता रथ अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई. इस रथ को इंदौर में भ्रमण के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस वर्ष अभियान रथ इंदौर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. 17 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाला यह 12 दिनी अभियान सांसद सेवा प्रकल्प इंदौर, आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन एवं एडवांस्ड होम्योपैथिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष संचालित होने वाले इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर की. यह कार्यक्रम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर परिसर में हुआ. इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई, कुलसचिव प्रज्वल खरे, डॉ. वैभव चतुर्वेदी, डॉ. अथर्व द्विवेदी, दीपक उपाध्याय, विनय पांडेय सहित समस्त कार्य परिषद सदस्यगण एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे. अभियान को लेकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि डॉ. द्विवेदी द्वारा चलाए जाने वाले इस एनीमिया जागरूकता रथ से समाज में एनीमिया के प्रति काफी जागरूकता आएगी. एनीमिया बीमारी की रोकथाम जागरूकता से संभव है. इस तरह के अभियान समाज के सभी वर्ग को जनजागरूकता की पहल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

समय रहते जांच एवं इलाज कराना अत्यंत आवश्यक
इस अवसर पर डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि एनीमिया को लेकर समय रहते जांच एवं इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है. होम्योपैथी चिकित्सा एनीमिया के विभिन्न प्रकारों में प्रभावी रूप से सहायक सिद्ध हो रही है. वहीं देश में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के बीच एनीमिया जैसी गंभीर स्वस्थ्य समस्या तेजी से फैल रही है. इस समस्या के खिलाफ समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ही एक व्यापक जन जागरूकता अभियान प्रतिवर्ष चलाया जाता है. इस वर्ष भी 12 दिन तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत दो रथ इंदौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिदिन भ्रमण करेंगे. रथ के साथ स्टूडेंट्स की टीम भी चलेगी। जो लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करेगी

Next Post

जनसुनवाई में संवेदनशीलता के उदाहरण- थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को तत्काल राहत,

Wed Feb 18 , 2026
इंदौर:मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में भी कई ऐसे उदाहरण सामने आए, जब समस्याओं के निराकरण से संतुष्ट नागरिक स्वयं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करने पहुंचे. कलेक्टर शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से अपने कक्ष में मुलाकात […]

You May Like