जनसुनवाई में संवेदनशीलता के उदाहरण- थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को तत्काल राहत,

इंदौर:मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में भी कई ऐसे उदाहरण सामने आए, जब समस्याओं के निराकरण से संतुष्ट नागरिक स्वयं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करने पहुंचे. कलेक्टर शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से अपने कक्ष में मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और तत्काल समाधान सुनिश्चित किया.

जनसुनवाई में बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों ने बताया कि दवाओं की उपलब्धता में विलंब हो रहा है. कलेक्टर ने तुरंत ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई. कलेक्टर ने बच्चों और परिजनों को आश्वस्त किया कि आगे से इंजेक्शन एवं दवाओं की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

जनसुनवाई में आरोही नामक बालिका भी अपनी माता के साथ कलेक्टर को धन्यवाद देने पहुंची. जन्म से आंख के ऊपर गठान होने के कारण उसे ऑपरेशन की आवश्यकता थी, जिसे जिला प्रशासन की मदद से सफलतापूर्वक कराया गया। ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हुई बालिका को देखकर कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जनसुनवाई के माध्यम से एक वाहन स्वामी को दो साल से लंबित वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड मिला. आवेदक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में त्वरित समाधान के लिए आभार जताया. जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार, रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुनकर हाथों-हाथ निराकरण किया.

Next Post

एमबीए छात्रा की हत्या से पहले आरोपी ने खाई थी पॉवर बढ़ाने की गोलियां

Wed Feb 18 , 2026
इंदौर:एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष से द्वारकापुरी थाने की पुलिस की पूछताछ जारी है. उसने पुलिस को बताया था कि वह नशे में था और हत्या से पहले उसने पावर बढ़ाने की गोलियां खाई थीं. रूम पर आने के बाद छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार […]

You May Like