मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म

रीवा। मनगवां थाना अन्तर्गत एक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दो आरोपी पिछले दो माह से दुष्कर्म कर रहे थे. जब पीडि़ता गर्भवती हुई तब इसकी जानकारी परिजनो को हुई और मनगवां थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है. जिसमें पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार भी किया है.

मनगवॉ बस्ती में एक 22 साल की मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार दो महीने से अधिक समय से दो युवक मिलकर दुष्कर्म कर रहे थे. घटना का ख़ुलासा तब हुआ जब युवती दो महीने की गर्भवती हो गई. जिसके बाद इसकी जानकारी घर वालों को लगी. घटना कि रिपोर्ट पीडि़त के पिता ने मनगवां थाने में की. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूंछताछ की जा रही है.

Next Post

चावल-चीनी महंगी, गेहूं सस्ता, दालों-खाद्य तेलों में घटबढ़

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं में नरमी रही। चीनी में भी तेजी दर्ज की गयी। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का […]

You May Like