जर्जर पुलिया और टूटी सड़क से वार्डवासी बेहाल

सारनी। सारनी नगर के वार्ड क्रमांक 14 में वर्षों से जर्जर पुलिया और टूटी सड़क की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिया में बने गहरे गड्ढों से वाहन चालक और राहगीर हमेशा जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं, सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों ने आवागमन को बेहद कठिन बना दिया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा कई बार आश्वासन तो दिए गए, लेकिन निर्माण कार्य आज तक अधर में लटका हुआ है। हालत यह है कि आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आसपास का क्षेत्र कचरे से भरा हुआ है।

वार्डवासियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित है। उन्होंने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द से जल्द पुलिया एवं सड़क निर्माण की मांग की है।

नगरपालिका अध्यक्ष ने भी माना कि वार्ड 14 की समस्या गंभीर है और शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। क्षेत्रीय जनता अब ठोस कदम उठने का इंतजार कर रही है, ताकि लंबे समय से लटका यह निर्माण पूरा होकर राहत मिल सके। स्थानिक प्रशासन को जल्द वार्ड वासियों की समस्या का समाधान करना चाहिए।

Next Post

कीचड़ के बाद अब धूल से सामना

Tue Sep 30 , 2025
ब्यावरा। नगर के पुराना ए.बी.रोड पर पैवर्स लगने से भले ही धूल कीचड़ से कुछ राहत मिली है किंतु नगर के राजगढ़ रोड, सुठालिया रोड सहित प्रमुख मार्गो की साइडे अभी भी कच्ची होने से कीचड़ और धूल की परेशानी बरकरार है. बारिश में कीचड़ के बाद अब धूल उडऩे […]

You May Like