कीचड़ के बाद अब धूल से सामना

ब्यावरा। नगर के पुराना ए.बी.रोड पर पैवर्स लगने से भले ही धूल कीचड़ से कुछ राहत मिली है किंतु नगर के राजगढ़ रोड, सुठालिया रोड सहित प्रमुख मार्गो की साइडे अभी भी कच्ची होने से कीचड़ और धूल की परेशानी बरकरार है. बारिश में कीचड़ के बाद अब धूल उडऩे लगी है.

गौरतलब है कि नगर में कीचड़ एवं धूल की मुख्य समस्या रही है. नपा द्वारा पुराना ए.बी.रोड पर विगत माह पूर्व पैवर्स लगाए गये किंतु राजगढ़ रोड, सुठालिया बायपास रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो पर साइड कच्ची ही है. बारिश में साइड पर जमा मिट्टी कीचड़ का रुप ले लेती है. वाहनों के पहिए से धूल के गुब्बार भारी परेशानी का कारण बनते है. वर्तमान में बारिश का सिलसिला थमते ही धूल उडऩे लगी है.

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

राजगढ़ रोड, सुठालिया बायपास आदि मुख्य मार्गो पर सडक़ के दोनों और साइड कच्ची है. सामान्य दिनों में यहां वाहनों के पहिए से धूल के गुब्बार उड़ते नजर आते है. ये धूल हानिकारक होकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हुए कई रोगों को जनम देती है.

फिलहाल नहीं कोई राहत

राजगढ़ रोड, सुठालिया बायपास व अन्य मुख्य मार्गो की साइड पर पैवर्स लगाए जाने हेतु फिलहाल नपा की और से कोई योजना नहीं है. राजगढ़ रोड एवं सुठालिया बायपास पर काफी व्यस्त यातायात रहता है. वाहनों की भागदौड़ के बीच साइडो पर जमा धूल उडक़र घर, दुकानों तक पहुंचती है.

Next Post

जैसीनगर का नाम बदलने का विरोध, दांगी क्षत्रिय समाज ने जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन

Tue Sep 30 , 2025
राजगढ़। सागर जिले के जैसीनगर का नाम बदल कर जयशिवनगर करने की घोषणा का विरोध करते हुए दांगी क्षत्रिय समाज ने ज्ञापन सौंपा है. राजगढ़ में सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मुख्यमंत्री को नाम बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ी. क्या शहर की जनता ने मांग की थी, क्या नगर […]

You May Like