अमेरिका और ईरान अगले 60 दिनों में परमाणु एवं मिसाइल मुद्दों पर करेंगे चर्चा : शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद, 23 जून (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता के बाद अमेरिका और ईरान अगले 60 दिनों में परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइलों और ईरान की जब्त की हुई विदेशी संपत्तियों से जुड़े मुद्दों पर तकनीकी स्तर की बातचीत करेंगे।

श्री शरीफ ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि दोनों पक्ष स्थायी समझौते तक पहुंचने के लिए वार्ता को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाल में हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अगले 60 दिनों में दीर्घकालिक समझौते का रूप ले सकेगा।

श्री शरीफ ने कहा, “दोनों पक्ष अब परमाणु मुद्दे, जब्त संपत्तियों और बैलिस्टिक मिसाइलों के विषय पर चर्चा करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह समझौता एक स्थायी और दीर्घकालिक व्यवस्था में बदल जाएगा।”

ईरान ने मिसाइल कार्यक्रम को वार्ता का हिस्सा बताए जाने के दावों से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका के साथ स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत में ईरान की मिसाइल क्षमताओं पर कोई चर्चा नहीं हुई।

श्री बघाई ने यह भी कहा कि ईरान अमेरिकी-इजरायली हमलों में निशाना बने परमाणु स्थलों का अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को दौरा करने की अनुमति नहीं देगा।

 

Next Post

परमाणु निरीक्षण पर ट्रंप का दावा, ईरान ने किया खंडन

Tue Jun 23 , 2026
वाशिंगटन, 23 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि ईरान भविष्य में लंबे समय तक उच्चतम स्तर के परमाणु निरीक्षण की अनुमति देने पर पूरी तरह सहमत हो गया है, हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि मिसाइल कार्यक्रम और […]

You May Like