कूनो से निकला चीता शिवपुरी के सुभाषपुरा पहुंचा, ट्रैकिंग टीम कर रही निगरानी

शिवपुरी: शिवपुरी-श्योपुर की सीमा से लगे हुए कूनो नेशनल पार्क से एक चीता अपनी सीमा को क्रॉस करते हुए शिवपुरी जिले की सीमा में देखा गया है। आज सुबह सुभाषपुरा बस्ती से पहले एनएच-46 के पास एक खेत में चीते की मौजूदगी दर्ज की गई। चीते के अचानक दिखने से क्षेत्र में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों से घिर जाने के कारण चीता लगभग चार घंटे तक एक ही स्थान पर बैठा रहा।

सूचना मिलने पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे अपनी टीम के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पहुंचे। नेशनल पार्क प्रबंधन को भी सूचित किया गया, जिसके बाद चीते की ट्रैकिंग में लगी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगातार निगरानी शुरू कर दी। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा ने भी सुभाषपुरा में चीते की मौजूदगी की पुष्टि की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी साझा की है।

Next Post

खून से लथपथ भाई को लेकर रिपोर्ट कराने आए शख्स से एसआई ने धुलवाई गाड़ी

Fri Oct 3 , 2025
भिंड: दो पक्षों में विवाद में घायल श्यामू परिहार भाई रामू के साथ दबोह थाने में रिपोर्ट कराने पहुंचा तो एसआइ रविंद्र माझी ने कहा कि पहले मेरी गाड़ी धो दो। तब एफआइआर लिखूंगा। बरथरा गांव का श्यामू खून से लथपथ था। वह दर्द से कराह रहा था। भाई रामू […]

You May Like