वकील पर बका से हमला, पिता- पुत्र पर मामला दर्ज

जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर बका से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार घमापुर निवासी 35 वर्षीय अधिवक्ता आशीष प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नैतिक पार्टी के लिए 5 हजार रुपये की मांग की। जब आशीष ने रुपये देने से मना किया, तो नैतिक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच नैतिक के पिता अतीश प्रजापति भी वहां पहुंच गए। अतीश ने जान से मारने की धमकी देते हुए पास की एक मुर्गे की दुकान से बका उठाकर हमला कर दिया। हमले में बका का हत्था आशीष के सिर पर लगा, जिससे वे घायल हो गए। शोर सुनकर जब आशीष के भाई और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

Next Post

दो पक्षों में चले पत्थर, गोली चलने का भी हल्ला, भारी पुलिस बल तैनात

Thu Mar 5 , 2026
जबलपुर: शहर के संवेदनशील माने जाने वाले बेलबाग क्षेत्र छोटी ओमती में होली के उल्लास के बीच अचानक दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली […]

You May Like