हॉकी इंडिया मास्टर्स कप :ओडिशा ने महिला तथा तमिलनाडु ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता

चेन्नई, (वार्ता) हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने (महिला) और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने (पुरुष) वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का खिताब अपने नाम किया।

आज यहां खेले गये मुकाबले में महिला के फाइनल में ओडिशा ने पंजाब को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहला हॉफ गोल रहित रहा। दूसरे हॉफ में ओडिशा की रंजीता बेक ने (34वें) मिनट में टूर्नामेंट एकमात्र गोल दागा और उसके बाद शानदार बचाव करते हुए पंजाब को गोल करने का मौका नहीं दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

पुरुष वर्ग में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 5-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच गोल रहित बराबरी का खेल चलने के बाद, मुथुसेल्वन डी ने (30वें ), मिनट में पहला, सुदर्शन एस ने (34वें) मिनट में दूसरा, गोवथमन ने (36वें) मिनट में तीसरा, थमराइकन्नन ने (40वें) मिनट में चौथा और रामदास वी ने (52वें) मिनट में गोलकर महाराष्ट्र को 5-0 के अंतर से हराकर खिताब जीता।

महिला वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में हरियाणा ने तमिलनाडु को करीबी मुकाबले में 4-3 से हराया।

इसके अलावा पुरुष वर्ग के कांस्य पदक मैच में चंडीगढ़ ने ओडिशा को 2-1 से हराया।

Next Post

29 जून को सोनी मैक्स पर होगा जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमेट' का प्रीमियर

Sat Jun 28 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ का प्रीमियर 29 जून को सोनी मैक्स पर होगा। सोनी मैक्स चैनल दर्शकों के लिए एक जबरदस्त थ्रिलर ‘द डिप्लोमेट’,लेकर आ रहा है,जिसका प्रीमियर 29 जून, दोपहर 1 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर होगा।यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर एक […]

You May Like