मासोद रोड एवं बिरूल रोड पर खुले में डाला जा रहा कचरा एवं मलबा

मुलताई । पवित्र नगरी में स्वच्छता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसके जहां मनमर्जी आए कचरा एवं गंदगी डाल देते है। वहीं हद तो तब हो गई जब लोग पवित्र नगरी में स्थित ताप्ती जलमार्ग की बिरुल रोड , मासोद रोड पर शौच जाने लगे।वही दूसरी ओर लोग पवित्र नगरी में हाईवे से आने वाले रास्‍ते मासोद रोड, बिरूल रोड पर अपने घरो का मलबा एवं कचरा डाल रहे है। मां ताप्ती की पवित्र नगरी होने से यहां दर्शन लाभ लेने लेने के लिए दूर दूर से लोग आते है। जिसमे से कई लोग फोरलेन से बिरुल बाजार रोड एवं मासोद रोड से पवित्र नगरी में प्रवेश करते है। नगर में प्रवेश करने वाले श्रद्वालुओं पर नगर में घुसते ही कचरा देखकर विपरित प्रभाव पड़ रहा है।

रोड पर ही डाला जा रहा है कचरा एवं मलबा

नगर में बिरूल मार्ग, मासोद रोड पर लोगो ने अघोषित कचरा खंती बनाकर रखा हुआ है।लोग अपने घरो से निकला कचरा लाकर डाल देते है। इस क्षेत्र में पुलिया के बाद आवासीय क्षेत्र नही होने के कारण कुछ लोग यहां कचरा डालकर जा रहे है।वहीं इस ओर नगरपालिका द्वारा भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।जबकि यह पवित्र ताप्ती नदी जल बहाव क्षेत्र है। यहीं से ताप्ती आगे की बढ़ती है।लेकिन लोगो मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता की कमी के कारण क्षेत्र में कई लोग पुराने मकान का निकला कचरा और मलबा ट्रालियों से लाकर रोड किनारे डाल रहे है।जिससे स्थान पर गंदगी बनी हुई।

बिरुल रोड ,ताप्ती पुलिया पर कर रहे है शौच

बिरूल बाजार मार्ग कई लोग सुबह एवं रात्रि में खुले में शौच करने जाते है। कुछ लोग ताप्ती जलमार्ग पर ही शौच करने बैठ जाते है जिसके कारण जलमार्ग के आस पास गंदगी का माहौल बन रहा है। सरकार की शौचालय योजना का फायदा उठाने के बाद भी लोग शौच करने के लिए बिरूल मार्ग, मासोद रोड, मरघट रोड पर जा रहे है। जिसके कारण आस पास का इलाका अस्वच्छ हो रहा है । प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत घर घर शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। फिर भी लोग इस तरह से गंदगी फैलाते दिख रहे है। जिससे योजना को पलीता लगता नजर आ रहा है।

इनका कहना

स्‍वच्‍छता प्रभारी को निर्देश देकर कार्रवाई करवाता हॅू ।

वीरेन्‍द्र कुमार तिवारी
मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी मुलताई

Next Post

'राज्य गौरव सम्मान' से नवाजे गए गजेन्द्र सिंह पटेल

Wed Nov 12 , 2025
बनखेड़ी। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्राम पंचायत पथरकुही के सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी बनखेड़ी के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल को मंगलवार को भोपाल में प्रतिष्ठित ‘राज्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। भोपाल के रेडिशन होटल में सिविल पब्लिक वेलफेयर सर्विस द्वारा एक […]

You May Like