सारनी। मोराडोगरी की बेटी रोशनी धुर्वे ने अपने हौसलों और मेहनत के दम पर मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोशनी किसान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच नंबो रेवलु धुर्वे की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों और सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत कर यह सफलता हासिल की।
रोशनी की उपलब्धि से गांव, परिवार और आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। उनकी सफलता आज गांव की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। पारंपरिक सेवा समिति छोटा महादेव, भोपाली समिति, बौद्ध विहार सारनी सहित समाज के अनेक लोगों ने रोशनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
