ग्वालियर: म.प्र आयुर्वेद अधिकारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में डॉ. अंचलेश मिश्रा को सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष डाँ. प्रदीप दुबे को संघ के संरक्षक का पद, संरक्षक डॉ अनबर अली को संघ के मार्गदर्शक का पद, डॉ दीपशिखा सिंह को संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष का पद और डॉ वीर बहादुर सोलंकी को संघ का प्रांतीय महामंत्री का पद दिया गया।
डॉ लक्ष्मण सिंह पाल को कार्यकारणी सदस्य में सम्मिलित किया गया। बैठक में डॉ अनवर अलि, डॉ सुधीर पांडे, डॉ प्रदीप दुबे, डॉ अंचलेश मिश्रा, डॉ दीपशिखा सिंह, डॉ वीरवहादुर सोलंकी, डॉ दिनेश गौर, डॉ सोमिल दुबे, डॉ गिरीश दुबे, डॉ गौरव शाक्य उपस्थित थे। बैठक में संघ की प्रमुख माँगों जैसे समयमान, पी.जी के लिये अग्रिम वेतन वृद्धि, चतुरस्तरीय वेतनमान तथा सेवा निवृत्त आयु 65 वर्ष पर चर्चा हुई एवं मांगों को पूर्ण कराने हेतु सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी तथा आगे की रणनीति बनाई।
