विद्याभारती के जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में विविध प्रस्तुतियां

इटारसी। सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल, मालवीयगंज में विद्याभारती द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन हुआ। इसमें जिले के 08 विद्यालयों के 167 से अधिक प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, नाटक, चित्रकला, रंगोली, वादन, प्रश्नमंच सहित 19 विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उद्घाटन एच. एल. अग्रवाल और राधिका चौधरी ने किया। समापन सत्र में गायक शशांक बैसाखिया और फैशन डिज़ाइनर अंकिता चंद्रवंशी विशेष अतिथि रहीं। निर्णायकों ने श्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया, जो आगामी संभागीय, प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समिति उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभावना का संचार करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Post

पितृ पक्ष में रिद्धि-सिद्धि संग विराजमान मस्करा गणेश

Mon Sep 15 , 2025
इटारसी। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पितृ पक्ष पर भगवान गणेश की स्थापना की परंपरा पिछले 90 वर्षों से जारी है। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा को मस्करा गणेश के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत स्व. प्रीतम चंद्र गौर (सारंग टी स्टाल) ने की थी। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।