जेल में बंद हत्यारोपी देगा कॉलेज एग्जाम, कोर्ट ने दी अनुमति

मुरैना। हत्या के मामले में जौरा उपजेल में बंद अभिषेक शाक्य नामक आरोपी को जौरा न्यायालय ने बीएससी तृतीय वर्ष के एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी है। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी अभिषेक शाक्य बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र हैं, जिसकी परीक्षाएं 7 अप्रेल से शुरू होने वाली हैं। आरोपी अभिषेक का परीक्षा केंद्र स्वामी विवेकानंद कॉलेज है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आरोपी की ओर से अधिवक्ता पियूष शर्मा और विनय दुबे ने जौरा न्यायालय में याचिका लगाकर मांग थी कि आरोपी को भारतीय संविधान के शिक्षा के अधिकार के तहत परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महेश त्रिपाठी ने आवेदन पर विचार करते हुए हत्यारोपी अभिषेक को को 7 अप्रैल से 01 मई तक होने वाली परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। अब आरोपी अभिषेक को विवि द्वारा निर्धारित टाइम टेबल के हिसाब से पुलिस सुरक्षा के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए ले भेजा जाएगा।

Next Post

जूडा के तेवर तीखे, वेतन नहीं मिला तो दो दिन बाद काम बंद

Fri Apr 4 , 2025
ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स का विरोध दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी और अब उन्होंने कह दिया है कि अगर दो दिन के अंदर हमारा वेतन जारी नहीं हुआ तो फिर हड़ताल की जाएगी। हड़ताल पर जाने से पहले आज शनिवार को डीन को ज्ञापन देकर इसकी विधिवत […]

You May Like