मजाक करने पर पुजारी की पिटाई, छह पर मामला दर्ज

ग्वालियर: मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें करीब 5 से ज्यादा युवक पुजारी को बीच सडक़ पर घेरकर लात-घूंसे, बेल्ट और लाठियों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना मोहना थाना क्षेत्र के बड़ागांव की बताई जा रही है।

मारपीट के दौरान पुजारी को हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं, यहां तक कि उनके कपड़े तक फट गए। युवकों द्वारा की गई इस मारपीट की पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इसके बाद, पीडि़त पुजारी ने थाने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पुजारी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नामजद सहित छह हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

सस्ती सिगरेट के नाम पर बोरी में पत्थर और खाली खोखे दे गया

Thu Apr 3 , 2025
शुजालपुर:सिगरेट बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी का कर्मचारी बताकर एक अज्ञात युवक ने स्थानीय युवक के साथ हजारों रुपए की ठगी की. अज्ञात ठग ने सस्ते में सिगरेट देने की बात कहकर स्थानीय युवक से हजारों रुपए की राशि ले ली और सिगरेट के नाम पर बोरी में पत्थर और खाली […]

You May Like