नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आज दिल्ली में अपराह्न तीन बजे टेस्टिंग के तौर पर ‘एयर रेड सायरन’ बजाया जाएगा।
जिलाधिकारी(सेंट्रल) जी सुधाकर की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी हेडक्वॉर्टर पर लगे एयर रेड सायरन की सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट की ओर टेस्टिंग की जाएगी। टेस्टिंग करीब तीन बजे शुरू होगी और 15-20 मिनट तक चलेगी।
अधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि सायरन से घबराने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ टेस्टिंग के तौर पर बजाया जाएगा। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को कई जगह मॉक ड्रिल करके लोगों को बताया गया था कि हवाई हमलों की स्थिति में कैसे खुद को और अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखा है।
Next Post
टेस्टिंग के लिए सायरन बजते ही लोग घरों में कैद हुए
Fri May 9 , 2025
ग्वालियर: आपात स्थिति में सम्पूर्ण शहरवासियों को सतर्क करने के लिए ग्वालियर शहर में जगह -जगह और पर्याप्त संख्या में सुबह से सायरन लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। साथ- साथ में सायरनो की टेस्टिंग भी की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान सायरन बजते ही लोग सतर्क […]

You May Like
-
1 month ago
कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं का लिया जायजा
-
8 months ago
ग्वालियर में 1360 ग्रामीणों की हुई समग्र ई-केवायसी
-
7 months ago
कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये
-
1 year ago
हत्या करने वाले तीन लोगों को आजीवन कारावास
