शाजापुर: शहर में लगातार सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं.मूलीखेड़ा क्षेत्र स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 93, 33 वार्ड नंबर 27 हाउसिंग बोर्ड के पीछे करीब 7 से 8 बीघा जमीन पर पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण जारी है. यहां अब तक 100 से अधिक झोपड़ियां बन चुकी हैं और एक छोटी सी दरगाह धीरे-धीरे बड़े धार्मिक स्थल का रूप ले चुकी है. जबकि सरकारी जमीन पर धार्मिक स्थल निर्माण प्रतिबंधित है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी से यह निर्माण लगभग पूरा हो चुका है.
शहर में इससे पहले राम मंदिर की जमीन पर भी भूमाफियाओं ने कब्जा कर लोगों को बसा दिया था. वहीं भरड़ रोड और मुरादपुरा रोड पर भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के मामले लंबित हैं, जिनमें न्यायालय से स्टे के कारण कार्रवाई अटकी हुई है. बढ़ते अतिक्रमण से शहर की मूल्यवान सरकारी जमीन धीरे-धीरे नष्ट हो रही है.
इस संबंध में एसडीएम मनीषा वास्कले का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कर अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की जाएगी.
