कयामपुर/नाहरगढ़: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कयामपुर में विधायक हरदीप सिंह डंग (पूर्व मंत्री) के मुख्य आतिथ्य में 70 बच्चों को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों, स्टाफ और अभिभावकों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली।
विधायक डंग ने शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों, नशे से दूर रहने, समय के सदुपयोग और परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर हर क्षेत्र में जानकारी अर्जित करनी चाहिए। कार्यक्रम में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पोस्टर का विमोचन भी किया गया। विद्यालय प्राचार्य विक्रम शर्मा ने विकास संबंधी मांग रखी, जिस पर विधायक ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
