उधारी विवाद में चाकूबाजी करने वाले दो नाबालिक व एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और दो अपचारियों को गिरफ्तार किया है. घटना में घायल आरोपी को भागने के दौरान चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया.थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि घटना सोमवार 6 अप्रैल की सुबह कनाडिया रोड स्थित संविद नगर क्षेत्र में हुई थी. फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह इलाके में खड़ा था, तभी तीन युवक बाइक से आए और एक अन्य युवक से पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर मुख्य आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जबकि साथियों ने पत्थरों से मारपीट की.

हमले के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए थे. मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और दो नाबालिग को पकड़ लिया लिया था. पूछताछ में सामने आया कि विवाद उधारी के पैसों को लेकर था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग हथियार भी जब्त किया है. नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस से बचने के लिए भागते समय बाउंड्री वॉल से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई, उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

Next Post

चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट; चीनी मजबूत; खाद्य तेल, दालों में घट-बढ़

Sun Apr 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी में मजबूती देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 67 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर […]

You May Like