
बुधनी. गडरिया नाले से लगे नेशनल हाईवे पर सर्विस रोड से नर्मदापुरम की ओर जा रही बाइक सड़क पर फिसलने से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची ओर मर्ग कायम कर युवक के शव को अस्पताल पहुंचाया था. सामान में युवक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान महेश कुमार डाबर पुत्र भूरा सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं 17 बागवानी, जावरा मलखार रायसेन के रुप में हुई थी. प्राप्त जानकारी अनूसार यूवक भेरूंदा में मजदूरी कार्य करता था जो औबेदुल्लागंज गया था. वापसी में लौटते समय हादसा घटित हुआ. पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
