अडानी ग्रीन एनर्जी ने 12,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता को किया पार

नयी दिल्ली 28 फरवरी (वार्ता) अक्षय ऊर्जा (आरई) कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने परिचालन पोर्टफोलियो के रिकॉर्ड 12,000 मेगावाट (एमडब्ल्यू) को पार कर लिया है।

 

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एजीईएल इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाली भारत की पहली और एकमात्र अक्षय ऊर्जा कंपनी है। एजीईएल के 12,258.1 मेगावाट पोर्टफोलियो में 8,347.5 मेगावाट सौर, 1,651 मेगावाट पवन और 2,259.6 मेगावाट पवन-सौर हाइब्रिड क्षमता शामिल है।

 

यह उपलब्धि 2030 तक 50,000 मेगावाट स्वच्छ, किफायती और विश्वसनीय बिजली देने की एजीईएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। 12,258.1 मेगावाट का परिचालन पोर्टफोलियो 62 लाख से अधिक घरों को बिजली देगा और सालाना लगभग 2 करोड़ 26 लाख 40 हजार टन कार्बन उत्सर्जन से बचाएगा। बचाए गए उत्सर्जन 1,07.8 करोड़ पेड़ों द्वारा अवशोषित कार्बन के बराबर हैं।

 

अडाणी ग्रीन एनर्जी गुजरात के कच्छ के खावड़ा में बंजर भूमि पर 30,000 मेगावाट का दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र विकसित कर रही है। 538 वर्ग किलोमीटर में बना यह संयंत्र पेरिस के आकार का पाँच गुना और मुंबई शहर जितना बड़ा है। पूरा होने के बाद, यह सभी ऊर्जा स्रोतों में दुनिया का सबसे बड़ा बिजली संयंत्र होगा। एजीईएल ने अब तक खावड़ा में 2,824.1 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की संचयी क्षमता का संचालन किया है। खावड़ा में तेजी से हो रही प्रगति एजीआईएल की 2030 तक भारत के 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Next Post

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ने जीता अंतर कॉलेज महिला हॉकी खिताब

Fri Feb 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 फरवरी (वार्ता) इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने फाइनल में जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (जेडीएमसी) पर 4-0 की शानदार जीत के साथ अंतर कॉलेज महिला हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में इंदिर गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल […]

You May Like