
इंदौर। शिक्षा विभाग के बीइओ कार्यालय में 2 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि का गबन किया गया था। उक्त राशि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने निजी खातों में जमा कर गबन किया, जिसको भोपाल ऑडिट विभाग ने पकड़ा था। इसके बाद इंदौर कलेक्टर को सूचना दी गई ।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने संयुक्त संचालक लेखा को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। लेखा अधिकारी ने आज उक्त गबन के मामले में जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी। जांच रिपोर्ट ले आधार पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शिक्षा विभाग बीईओ कार्यकाल में पदस्थ दिनेश पंवार, मेघना चार्ल्स, भृत्य सिद्धार्थ जोशी, राहुल अहिरे और अतुल त्रिवेदी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मनोज खोपकर को स्कूल शिक्षा विभाग का नया बीईओ नियुक्त किया है।
