उदय प्रकाश की कहानी “अरेबा-परेबा” का मंचन

सीधी।रंगदूत नाट्य समिति सीधी के तत्वाधान में द एप्पल ट्री एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा तैयार नाट्य प्रस्तुति अरेबा परेबा कहानी का सफल मंचन किया गया , रंगदूत के युवा कलाकार सुनील रावत ने बताया कि कहानी का लेखन उदय प्रकाश जी ने किया है और निर्देशन प्रदीप तिवारी ने किया । इस प्रस्तुति को मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त अभिनेताओं के द्वारा तैयार किया गया है। मंच पर दो अभिनेता कशफ़ खान एवं आलोक मिश्रा के द्वारा आंगिक , वाचिक , आहार्य एवं सात्विक के बराबर मिश्रण कर कहानी को प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है । अभिनेता के द्वारा कहानी विभिन्न चरित्रों को जिया गया। नाटक में दर्शक भी मुख्य भूमिका में है । नाटक में कई प्रयोग किया गया है और अभिनेता के लिए एक रास्ता निकलने का प्रयास किया है की कैसे अभिनेता निरंतर अभ्यास करे । प्रस्तुति में मंच परे एवं कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के स्नातक रोशन अवधिया के द्वारा किया गया । ज्योत्सना पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल सीधी एवं गुरुकुल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल सीधी में इसका मंचन हुआ। सतीश गुप्ता, गंगोत्री रेस्टोरेंट, धीरज सिंह, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, राज मोबाइल, राहुल हेयर ड्रेसर, शिव किराना, जी. एस. एकेडमी का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। द एप्पल ट्री सोसाइटी के सचिव प्रसून मिश्रा ने बताया ये प्रस्तुति हम मध्यप्रदेश में लगातार मंचन करते रहेंगे ताकि रंगमंच विद्या का विस्तार हो और ज्यादा से ज्यादा खास तौर पर बच्चे रंगमंच से जुड़ सके , उनकी रुचि इस विद्या के तरफ आगे बढ़े । कार्यक्रम में प्रस्तुति सहयोगी के तौर पर सुनील रावत,अजय दाहिया, सौरभ सेन, राजेन्द्र दुबे, गौरव वर्मा, कुलदीप सोनी, विशेष भारती, वतन , शुभम अवधिया, विकास हलवाई शामिल रहें।

Next Post

देवर के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट 

Wed Jul 23 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरट मे युवक की संदिग्ध परिस्थितिजन्य मौत के मामले मे पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ककरट निवासी युवक वीरेन्द्र लोधी पिता मुरली लोधी उम्र 25 वर्ष की मृत्यु […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।