कल मनेगा हरियाली उत्सव एवं लोकतंत्र महोत्सव, तैयारी पूर्ण

ग्वालियर: श्री गहोई वैश्य महिला सभा वृहत्तर ग्वालियर राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त के 139वें जन्म दिवस पर गहोई हरियाली उत्सव एवं लोकतंत्र महोत्सव 3 अगस्त को चैंबर आफ कामर्स सभागृह में धूमधाम से मनायेगा। इस अवसर पर जहां समाज के एक सौ से अधिक महिला एवं पुरूषों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं गुप्त की शिक्षा मूल्यों पर आधारित कालजयी अमरकृति गुरूकुल का नारी सम्मान महानगर की शिक्षा शास्त्री डा मेजर आशा माथुर को प्रदान किया जाएगा।

उक्त जानकारी श्री गहोई वैश्य महिला सभा वृहत्तर ग्रेटर ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती रानी सेठ महामंत्री डा श्रीमती लता नीखरा ने पत्रकारों को देते हुये बताया कि उक्त कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में सबसे पहले राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि स्मार्ट जन सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती पंकज भदारिया के सानिध्य में मेजर आशा माथुर को अमृत कलश गंगाजल अर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्तिी तोमर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस विभाग की तरफ से शपथ दिलायेंगी। समाजसेविका श्रीमती आशा भदौरिया मित्रता दिवस का शुभारंभ करेंगी। प्रथम सत्र में दोपहर दो बजे से हरियाली उत्सव गहोई महिला लोकतंत्र महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें सावन के झूले, सरप्राइज गेम, नृत्य गीत, संगीत का संगम लोककलाओं की प्रतिस्पर्धा आदि कार्यक्रम होंगे। द्वितीय सत्र का शुभारंभ शाम 5 बजे संत कृपाल सिंह महाराज करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मौजूद रहेंगे।

Next Post

शमी ईस्ट जोन के दल में शामिल, किशन करेंगे कप्तानी

Sat Aug 2 , 2025
कोलकाता, 02 अगस्त (वार्ता) भारत और बंगाल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर मैदान में वापसी करने वाले हैं। शमी को ईस्ट जोन के दल में दलीप ट्रॉफी 2025-26 के लिए शामिल किया गया है। इशान किशन सितारों से भरे हुए इस दल की कप्तानी करेंगे। 15 सदस्यीय […]

You May Like