पिकअप में 6 लाख की अवैध शराब जब्त

पन्ना। पुलिस टीम द्वारा पन्ना-छतरपुर मार्ग पर बक्चुर मनौर के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 95 एटी 2317 को रोका तो वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी में विभिन्न ब्रांड्स की कुल 94 कार्टूनों में 856.44 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,36,510 रूपये है। साथ ही 8 लाख मूल्य का पिकअप वाहन भी जप्त किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, रामकृष्ण पाण्डेय गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

छात्रो ने विवि में किया हंगामा

Thu May 22 , 2025
रीवा।रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम अपलोड न होने से नाराज छात्रो ने गुरूवार को जमकर हंगामा किया. कुलपति कक्ष में घुसकर कुलपति के कुर्सी पर लापता का पोस्टर लगा दिया. सैकड़ो की संख्या में मौजूद छात्रो ने पांच घंटे तक हंगामा किया. बाद में विश्वविद्यालय प्रबंधन […]

You May Like