छात्रो ने विवि में किया हंगामा

रीवा।रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम अपलोड न होने से नाराज छात्रो ने गुरूवार को जमकर हंगामा किया. कुलपति कक्ष में घुसकर कुलपति के कुर्सी पर लापता का पोस्टर लगा दिया. सैकड़ो की संख्या में मौजूद छात्रो ने पांच घंटे तक हंगामा किया. बाद में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अविलम्ब परिणाम अपलोड़ करने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ.

मामला पूरक परीक्षा परिणाम अपलोड न होने से जुड़ा है. हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने छात्रों की मांगें सुन लीं, यह पूरा घटनाक्रम 5 घंटे तक चला. हंगामा कर रहे छात्रो ने बताया कि प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा 10 जिलों के कॉलेजों से आए छात्रों का था. जहां पूरक परीक्षा परिणाम अभी तक अपलोड नहीं किए गए. अगली परीक्षाएं पूरक परीक्षा परिणाम जारी करने के पहले ही शुरू कर दी गई. परीक्षा परिणाम जारी न होने के कारण छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं. इसकी वजह से छात्र परीक्षा में बैठने से वंचित हो रहे हैं. छात्र तुरंत विश्वविद्यालय पहुंचकर सहायक कुलसचिव बाबूलाल साकेत से मिलने का प्रयास किया. सहायक कुलसचिव ने अपने कक्ष में ताला लगाकर भागने का प्रयास किया. इससे बाद विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने छात्रों के साथ कुलपति कार्यालय में प्रवेश किया. उन्होंने सहायक कुलसचिव फरार के पोस्टर लगाए. उधर पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि प्रभावित छात्रों के परिणाम अविलंब अपलोड किए जाएंगे. छात्रों को परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा. भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार किया जाएगा.

Next Post

बिना परमिट दो बसों सहित 20 वाहनों का चालान

Thu May 22 , 2025
रीवा।जिले में परिवहन विभाग, की टीम ने अनधिकृत और नियम-विरुद्ध वाहनों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया. इस अभियान में दो बिना परमिट बसों सहित 20 अन्य बसों पर बड़ी चालानी कार्रवाई की गई, जिससे यात्री सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. […]

You May Like