प्रतिभा सम्मान समारोह में कई विद्यार्थी व विभूतियां सम्मानित

सीहोर। नवोदित कला मंच एवं जन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 32 वें प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं व विभूतियों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा सुदेश राय एवं अतिथियों द्वारा किया गया. सरस्वती कथक नृत्य कला केंद्र की छात्राओं ने डॉ. रूपाली सोनी के मार्गदर्शन में सुंदर समूह नृत्य प्रस्तुति दी. श्रीमती राय के मुख्य आतिथ्य, डॉ. रोहिताश्व शर्मा की अध्यक्षता, डॉ. अनीस खान के नेतृत्व, कमलेश शर्मा कमल के मार्गदर्शन एवं मुख्य संरक्षक अखिलेश राय के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम संपन्न हुआ. संरक्षक हरीशचंद्र अग्रवाल, डॉ. केके नेमा, राजेश काशिव, विशेष अतिथि रमेश राही, शायर खलील कुरैशी, जन परिषद प्रांतीय सचिव रऊफ लाला, उमा पालीवाल उपस्थित थे. समारोह में शहर की समर्पित सामाजिक संस्था टीम संडे का सुकून को प्रेरणा विद् जनसेवा सम्मान से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 21 विभूतियों को सम्मानित किया गया. जिनमें टीम संडे का सुकून, डॉ. केके नेमा निर्झर, डॉ. रोहिताश्व शर्मा, रमेश शर्मा गमगीन, रक्तदाता रविकांत कुमरे, डॉ. केदारनाथ मुंठे, गोविंद लोवानिया, अजय अयरे, एनी अलेक्स, रामगोपाल आर्य, मुकेश कुमार इतावदिया, राजू सोनी, रोहित बैरागी, स्व. मनोहर लाल महेश्वरी, नीलू चौहान, खुशबू चंद्रवंशी, खुशी राय, राकेश मेवाड़ा, मोहित ठाकुर, अगस्त्य गुप्ता, आख्या अग्रवाल, नित्या नामदेव आदि शामिल थे.

नवोदित कला मंच के महामंत्री नवीन सोनी ने बताया कि इस वर्ष शहर के विभिन्न स्कूलों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को सरस्वती विद् सम्मान से नवाजा गया. मुख्य अतिथि श्रीमती राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी खूब मेहनत करके बड़ा मुकाम हासिल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक स्व. सुरेश जायसवाल के दिखाए मार्ग पर प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराकर सम्मानित करना अपने आप में अद्भुत कार्य है. कार्यक्रम को सफल बनाने में एससी हुरमाडे, नवीन सोनी, सुरेश श्रीवास्तव, रामदास साहू, गोविंद लोवानिया, फौजी हबीब खान, डॉ. अखिलेश हठीला, डॉ. साक्षी जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने मंच संचालन किया.

 

Next Post

सिद्ध चक्र विधान: परिणामों की विशुद्धि से मिलती है आत्म सिद्धि

Tue Jun 2 , 2026
भोपाल। चौक धर्मशाला में आयोजित श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के दौरान आचार्य विद्यासमय सागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में व्यक्ति सब कुछ कर पाए या नहीं, लेकिन अपने परिणामों को सदैव सुरक्षित और विशुद्ध बनाए रखना […]

You May Like