आलीराजपुर अनुभाग के थाना चांदपुर/कोतवाली एवं अनुभाग जोबट के थाना उदयगढ में पुलिस द्वारा सृजन जागरूता अभियान आयोजित

आलीराजपुर । जिला अलीराजपुर में सृजन अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं थाना भ्रमण का आयोजन किया गया।थाना चाँदपुर-थाना प्रभारी चांदपुर उनि दिलीप चंदेल के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँदपुर की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को थाना भ्रमण करवाया गया। उन्हें साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध, नशे से दूरी एवं यातायात सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत राहवीर, पीएम राहत, हिट एंड रन योजना तथा थाना क्षेत्रांतर्गत जिले में संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया और उनका प्रचार-प्रसार किया गया।

थाना उदयगढ़-महिला थाना प्रभारी श्रीमती मनोरमा सिसोदिया के द्वारा उत्कृष्ट स्कूल उदयगढ में सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी देने हेतु रैली निकाली गई। बच्चों को थाना भ्रमण कराकर थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

थाना कोतवाली- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलीराजपुर श्री शक्तिसिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सितोले के द्वारा शासकीय स्कूल भारत की चौकी की छात्राओं को थाना विजिट करवाया गया। उन्हें साइबर अपराध के प्रति जन-जागरूकता, यातायात नियमों के पालन, नशे से दूरी तथा थाने की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

Next Post

मोदी जी के प्रगति पथ के तिमिर को हरने के लिए शुभकामनाओं के दीप प्रज्ज्वलित

Sat Sep 19 , 2026
बागली।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव की पावन बेला में जटाशंकर तिर्थ पर विधायक मुरली भंवरा के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत के संयोजन और ग्राम पंचायत जटाशंकर के सहयोग से “*एक दिया आशिर्वाद का*” कार्यक्रम में 11 हजार दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाईयां प्रदान […]

You May Like