विधान से जन कल्याण पुस्तक सीएम डॉ यादव और खंडेलवाल को भेंट

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के 16वें कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर तैयार की गई पुस्तक विधान से जन कल्याण : 16वीं विधान सभा के कार्यकाल के दो वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भेंट की गई। इस अवसर पर पुस्तक के माध्यम से विधानसभा के दो वर्षों के कार्यकाल में हुए महत्वपूर्ण विधायी कार्यों, जनकल्याणकारी निर्णयों और विकास से जुड़े प्रमुख पहलुओं को रेखांकित किया गया। पुस्तक में विधानसभा की उपलब्धियों और जनहित में किए गए कार्यों का संकलन प्रस्तुत किया गया है।

Next Post

UCC पर MP विधानसभा में घमासान, भारी हंगामे के बीच सरकार ने पास कराया विधेयक

Tue Jul 21 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन से पारित हो गया। विधेयक पेश होते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे विस्तृत समीक्षा के लिए सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग की, लेकिन सरकार […]

You May Like