तीन महीने में फिर प्रकट हुआ डेंगू, युवक की मौत

सतना : अगस्त में शहर में एक वृद्धा की मौत के 3 महीने बाद एक बार फिर से डेंगू पीडि़त युवक की मृत्यु की घटना सामने आ गई. हलांकि इस मामले में गनीमत यह रही मृतक की ट्रवेल हिस्ट्री सतना की न होकर महाराष्ट्र के पूना की देखने को मिली. लेकिन इसके बावजूद भी सतर्कता बरतते हुए मलेरिया विभाग फौरन हरकत में आया और दवा का छिडक़ाव, लार्वा सर्वे के साथ कुछ संदिग्धों के रक्त के नमूनों की जांच कराई गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्र. 8 सिद्धार्थ नगर निवासी 29 वर्षीय राजेश बुनकर महाराष्ट्र के पुणे में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे. वहां पर उनके साथ उनकी 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका और उनका छोटा भाई अजय 20 वर्ष भी रह रहे थे. बताया गया कि राजेश को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार और कमजोरी की समस्या थी. जिसके चलते स्थानीय स्तर पर कुछ उपचार कराया गया. लेकिन इसके बावजूद भी जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो पत्नी और भाई उन्हें लेकर पुणे से सतना आ गए. 29 अक्टूबर को सतना पहुंचने के बाद दोपहर में उन्होंने डॉ. के एल नामदेव को दिखाया.

मरीज राजेश की हालत को देखते हुए डॉ. नामदेव ने फौरन जांच कराने के लिए कहा. विद्या पैथालॉजी में आर डी किट केक जरिए हुई जांच में एंटीबॉडी पाई गईं. जिसे देखते हुए डॉ. नामदेव द्वारा राजेश को डेंगू होने की संभावना जताई गई. जिसके चलते राजेश जिला चिकित्सालय पहुंचे और वहां पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु हुआ. लेकिन वहां पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने उनकी छुट्टी करा ली और रात में घर ले गए. लेकिन रात में बुखार और उल्टी से पीडि़त राजेश की हालत और बिगडऩे लगी. जिसे देखते हुए परिजन उन्हें शहर के पुष्पांजलि नर्सिंग होम ले गए. जहां पर भर्ती कर उपचार करने के बाद उन्हें अगले दिन रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन रामपुर बघेलान-बेला पहुंचते पहुंचते रास्ते ही ही उन्होंने दम तोड़ दिया. गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त महीने में शहर की जीवन ज्योति कालोनी निवासी 60 वर्षीय महिला राजदुलारी की डेंगू से मौत हुई थी.
पांच लोगों का एलाइजा टेस्ट
रविवार रात रास्ते में डेंगू पीडि़त की मौत की जानकारी सामने आते ही सोमवार को जिला मलेरिया विभाग में हडक़ंप मच गया. आनन-फानन मलेरिया टीम सिद्धार्थ नगर पहुंच गई और सभी संभावित स्थलों पर दवा का छिडक़ाव किया गया. हलांकि टीम द्वारा लार्वा सर्वे भी किया गया. लेकिन कहीं से भी डेंगू के लार्वा नहीं मिले. इसी कड़ी में मृतक राजेश की 7 माह की गर्भवती पत्नी प्रियंका और छोटे भाई अजय सहित आस पास के कुल 5 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए. इन नमूनों का एलाइजा टेस्ट कराया गया. जिसकी रिपोर्ट सोमवार देर रात तक मिलने की संभावना है. जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर विशेष सावधानी बरतते हुए उपचार कराया जाएगा.

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue Nov 3 , 2026
सतना: नेशनल हाईवे-30 पर बेरमा मंडी के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुभाष पटेल (42) […]

You May Like