लोकसभा के आठ सांसदों के निलंबन को वापस लेने पर सहमति

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आज हुई विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आठ लोक सभा सांसदों का निलंबन मंगलवार को प्रश्न काल के बाद वापस लिया जाएगा।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने आज बताया कि श्री बिरला की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि निलंबित किये गये सांसदों गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, एडवोकेट डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, बी. मणिक्कम टैगोर, डॉ. प्रशांत यदोराव पाडोले, चामला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन का निलंबन कल प्रश्न काल के बाद वापस लिया जाएगा।संसदीय कार्य मंत्री द्वारा लाये गए एक प्रस्ताव पर तीन फरवरी से शुरू हुई सत्र की शेष अवधि के लिए इन सभी को निलंबित किया गया था।

बैठक में यह भी सहमति बनी कि संसद की गरिमा और स्थापित परंपराओं का सभी के द्वारा पालन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया कि कोई भी सदस्य आसन के दूसरी तरफ नहीं जाएगा, कागज फाड़कर आसन की ओर नहीं फेंकेगा, और अधिकारियों की मेज पर नहीं चढ़ेगा। इसके अलावा, सभी सदस्य सदन की मर्यादा का पालन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएँ भविष्य में दोबारा न हों।

 

 

Next Post

साहित्य अकादेमी पुरस्कारों की घोषणा, ममता को हिंदी और प्रीतपाल को उर्दू के लिए चुना गया

Mon Mar 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया को हिंदी में उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए वर्ष 2025 का साहित्य अकादेमी पुरस्कार दिया जायेगा। साहित्य अकादेमी ने सोमवार को 24 भाषाओं में 2025 का साहित्य अकादेमी पुरस्कार देने की घोषणा की। अकादेमी के अनुसार, उर्दू के लिए […]

You May Like