बूथ स्तर तक आप को किया जाएगा मजबूत

भोपाल। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय दौरे पर आज राजधानी में वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।

अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की जड़ें जमीनी स्तर पर और गहरी होनी चाहिए ताकि जनता के बीच आप का संदेश मजबूती से पहुंचे। उन्होंने मौजूदा प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर जल्द ही प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में विभिन्न जिलों और महानगरों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुटता दिखाई।

Next Post

विधायक पुत्र के बंगले में पेड़ से झूलता मिला 21 वर्षीय युवती का शव

Thu Aug 28 , 2025
छतरपुर। सनसिटी कॉलोनी में कांग्रेस विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के बेटे अभियंत सिंह गौर के बंगले पर काम करने वाली 21 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सपना रैकवार निवासी छतरपुर के रूप में हुई है। यह घटना 25 अगस्त की है लेकिन हैरानी […]

You May Like