जनसुविधा का माध्यम बनी रही मंत्री की जनसुनवाई 

दमोह। जबेरा विधानसभा के विधायक व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा के क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कार्यालय नोहटा में सुनवाई की जाती है जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे है। आवेदन के माध्यम से रखी समस्याओं के संभव निराकरण मौके पर उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से किये गये।मंत्री लोधी ने कहा कि जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाता है। कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए हैं हमारा ध्येय है कि विधानसभा के निवासियों को सरकारी दफ्तरों में बार-बार ना जाने ताकि अतिरिक्त खर्च सहित समय की बचत हो सके।हमारा संकल्प है। सभी आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने, जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Next Post

जब वर्दीधारी आरक्षक ने नशे में बीच बाजार किया ड्रामा 

Sat Aug 1 , 2026
सीधी। सीधी शहर के बीच बाजार सम्राट चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे जैसी हालत में एक वर्दीधारी आरक्षक द्वारा जमकर ड्रामा किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मी सड़क पर चलते-चलते अपना संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो […]

You May Like