सफाई के दौरान टूटी पाइप लाइन, टीम ने किया दुरुस्त, जलापूर्ति बहाल

जबलपुर: राजीव गांधी वार्ड के शास्त्री नगर कॉलोनी में विगत दिवस सफाई के दौरान 4 इंची पाइप लाइन टूट गई नगर निगम की जल विभाग टीम ने नाले की सफाई के दौरान दुर्घटनावश टूटी 4 इंची मुख्य पाइप लाइन को तत्काल प्रभाव से सुधारकर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी है।जानकारी के अनुसार राजीव गांधी वार्ड के शास्त्री नगर कॉलोनी में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नाले की सघन सफाई का कार्य चल रहा था।

इसी दौरान भारी मशीनों और सफाई कार्य के चलते अचानक 4 इंची पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन टूटने से क्षेत्र में जल संकट की स्थिति निर्मित होने की आशंका हो गई थी। जैसे ही इसकी सूचना महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को मिली, उन्होंने बिना वक्त गंवाए जल विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस संबंध में अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव एवं सहायक यंत्री राजेश खम्परिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम की जल विभाग टीम ने नाले की सफाई के दौरान दुर्घटनावश टूटी 4 इंची मुख्य पाइप लाइन को तत्काल प्रभाव से सुधारकर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी है।
सुधार के बाद दौरा, पानी के दबाव को जांचा
पाइप लाइन सुधरने के बाद नगर निगम जल विभाग के अधिकारियों की टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्र का दौरा कर पानी के दबाव को जांचा, बल्कि स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद भी किया। क्षेत्र में शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए अब नियमित रूप से सुबह और शाम दोनों समय पानी की सैंपलिंग की जाएगी, ताकि नागरिकों तक पहुंचने वाले पानी की शुद्धता सौ फीसदी सुनिश्चित हो सके

Next Post

जर्जर भवन हटाने पहुंची टीम, भवन स्वामी को स्वयं हटाने दिया तीन दिन का समय

Fri Jul 10 , 2026
जबलपुर: सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के अंतर्गत पिसनहारी की मढिय़ा क्षेत्र में स्थित एक अत्यंत जर्जर भवन को हटाने के लिए निगम की टीम मौके पर पहुँची। जहॉं पर भवन स्वामी के द्वारा स्वयं से जर्जर भवन को तोडऩे की बात कही जिसपर संवेदनशीलता और नियमों का पालन करते […]

You May Like