ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सतना: नेशनल हाईवे-30 पर बेरमा मंडी के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुभाष पटेल (42) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक से टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसका चालक केबिन में फंसकर घायल हो गया।

बताया गया कि ग्राम लुढ़ौती निवासी सुभाष सोमवार शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक से गोरैया की ओर रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान कटनी से मैहर की तरफ आ रहे ट्रक ने बेरमा मंडी के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

Next Post

करेंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Tue Nov 3 , 2026
सतना : जिले के उचेहरा क्षेत्र अंतर्गत खोह गांव के मझगवां गांव में एक मजदूर की करेंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र कोल उम्र 35 वर्ष पेशे से एक खेतिहर मजदूर थे. इइसके साथ ही वे नगर निगम सतना के फायर अधिकारी […]

You May Like